Bokaro News: ओवरलोड छाई परिवहन पर रोक लगाने की मांग
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: बेरमो। दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह ने डीवीसी बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित ऐश पौंड से हो रहे अवैध ओवरलोड छाई परिवहन और उससे उत्पन्न दुर्घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। एचओपी से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी वाहन मालिकों, परिवहन एजेंसियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सीमा देवी एवं विश्वनाथ यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.