बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-कसमार पीडब्ल्यूडी मार्ग पर कसमार थाना क्षेत्र के ओरमो गांव के समीप शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतूल गांव निवासी पारस नाथ महतो (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पारस नाथ महतो कसमार से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे ओरमो गांव के पास पहुंचने पर एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें चकमा दे दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ...