Bokaro News: ओणम पर दक्षिण भारतीय संस्कृति में रंगा कैराली कल्चरल एसोसिएशन परिसर
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेक्टर-4ए स्थित कैराली स्प्रिंगडेल स्कूल परिसर में कैराली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से ओणम सद्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, एसोसिएशन के सदस्य व आमंत्रित अतिथि शामिल हुए। अतिथियों के स्वागत के लिए परिसर में आकर्षक बड़ी रंगोली बनाई गई थी। रंग-बिरंगे फूलों से सजी रंगोली ने कार्यक्रम स्थल की खूबसूरती बढ़ा दी।
ओणम सद्या के दौरान ओणम सद्या के दौरान लोगों को दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुरूप कई तरह के व्यंजन परोसे गए। केले के पत्ते वाले प्रारूप पर परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। परिसर में पूरे समय मलयाली संगीत गूंजता रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य कैराली कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिंद्र करात ने कहा कि ओणम केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.