बोकारो, जुलाई 2 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो में 1 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने स्वच्छता की शपथ लेकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर परिसंपत्ति प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक, सफाई अभियान, सेल्फी अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अभियांत्रिक सेवाएं एम.के. राय,प्रभारी सीएसआर डॉली कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...