Bokaro News: ओएनजीसी ने गोमिया के नदी-तालाबों में चलाया स्वच्छता अभियान
बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। ओएनजीसी सीबीएम एसेट बोकारो की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों की सफाई अभियान चलाया गया। परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। अभियान के तहत गोमिया, होसिर पूर्वी, सियारी, ढेंढे बस्ती, बिरसा ग्राम, तेनुघाट डैम, महली बांध और खजुरिया सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। इस दौरान नदी और तालाबों के घाटों से कचरा व प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। साथ ही जलस्रोतों के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। विदित हो कि ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति झारखंड के बोकारो जिले के गोमिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.