Bokaro News: ओएनजीसी की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के सीएसआर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अमलाबाद पंचायत सचिवालय में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। अनुग्रह दृष्टिदान, दिल्ली और अग्रवाल लेजर एंड इंप्लांट सेंटर, बोकारो के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीणों की आंखों, बीपी और शुगर की जांच की गई। मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन के साथ दवा एवं चश्मों का भी वितरण किया गया। अमलाबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय ने शिविर का निरीक्षण कर ओएनजीसी के सामाजिक दायित्व निर्वहन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.