बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जैनामोड़ शाखा की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तीन लाभुकों के बीच मृत्यु दावा राशि का भुगतान किया गया। बैंक की रीजनल मैनेजर प्रियंका सिंह और शाखा प्रबंधक वंदना कुमारी ने बैंक परिसर में लाभुकों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे। तीनों परिवारों को कुल छह लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूरत के समय मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। योजना के तहत बिजली देवी के निधन पर उनके पुत्र रंजीत कुमार मुंडा को दो लाख रुपये, रानी खातून के निधन पर उनकी पुत्री शाहिदा बीवी को दो लाख रुपये तथा महावीर महतो के निधन पर उनकी पत्नी मनु देवी को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। बैंक अधि...