बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बेरमो। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एसडीओसीएम के मैनेजर राजीव कुमार के गिरिडीह एरिया के कबरीबाद स्थानांतरण पर विदाई और नए मैनेजर संजय कुमार सिंह के स्वागत के लिए संयुक्त समारोह का आयोजन गुरुवार को पीओ कार्यालय में किया गया। कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत भावुक और खास है। वहीं पीओ एके तिवारी ने कहा कि सभी के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यालय से मिले 20 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना है। फाइनेंस मैनेजर संदीप झा, सेफ्टी ऑफिसर केएस द्विवेदी, पीई एक्स कुमार अमित, पीई सिविल राम लखन कुमार, सर्वेयर राजेश मिश्रा, माइन इंचार्ज रविंद्र रवि व सिविल ओवरसीयर किशुन राय सहित जितेंद्र रॉय, सुबल दता, उपेंद्र नाथ सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसडीओसीएम का उत्पा...