Bokaro News: एसआईआर 2026 अभियान में पांच बीएलओ ने पूरा किया गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत पेटरवार प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायतों में तीन और बीएलओ ने मतदाताओं से संबंधित गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे पहले दो बीएलओ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ में बूथ संख्या 258 (मध्य विद्यालय पेटरवार) की माया कुमारी, बूथ संख्या 203 (नव प्राथमिक विद्यालय परसा बेड़ा) की पूनम कुमारी तथा बूथ संख्या 228 (मध्य विद्यालय कोह) की मंजू देवी शामिल हैं। इससे पूर्व कुमारी सुनीता एवं उर्मिला देवी भी यह कार्य पूरा कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.