Bokaro News: एसआईआर वापस लेने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव सुधारों की उठी मांग
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: लेफ्ट यूनियनों, वाम जनवादी संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से शनिवार को नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा में नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की गई। वक्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वापस लेने और चुनाव सुधार लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वाम दलों, छात्र-युवा संगठनों और सीजेपी के कई नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नेताओं में एमए बेबी, दीपंकर भट्टाचार्य, नेहा बोरा और बृंदा करात के नाम शामिल बताए गए। वक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.