Bokaro News: एसआईआर को लेकर नई गाइडलाइन की दी गई जानकारी
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तेनुघाट पंचायत भवन में बैठक की गई। अध्यक्षता पेटरवार सीओ अशोक कुमार राम ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, जनप्रतिनिधि और मुखिया को चुनाव आयोग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के बारे में बारीकी से जानकारी दी। बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ करना है। कोई भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए और अयोग्य नाम सूची में नहीं रहना चाहिए। सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। कहा कि एसआईआर का कार्य समय-सीमा के अंदर पूरा करना है और इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। मुखिया नीलम श्रीवास्तव और प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को जागरूक करने की अपील की। सीडीपीओ पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.