बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: चास रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन का निबंधन कराने पहुंचने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जमीन निबंधन के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी कई लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। शाम तक अपनी बारी का इंतजार करने के बाद लोगों को बिना निबंधन कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ दस्तावेज लेखकों में भी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री पदाधिकारी के एसआईआर कार्य में लगे रहने के कारण निबंधन कार्य प्रभावित हो रहा है। एक ओर जमीन निबंधन कराने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक कार्यों के कारण कार्यालय में निबंधन का काम नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है。

रजिस्ट्...