बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कसमार प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संचालित कार्यों का जायजा लेने होम-टू-रोल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने मतदान केंद्र संख्या 317 के अंतर्गत कुल छह घरों के मतदाताओं ज्योति कुमारी, मानिक मोहंदास, मुक्तेश्वर दास, संगीता देवी, माधुरी देवी एवं रीना देवी के घर पहुंचकर उनसे संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं व उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही, परिवार में नए मतदाताओं की उपलब्धता तथा उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की जानकारी ली। डीईओ सह डीसी ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे। इसके लिए प्रशासन द्वा...