बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अरविंद राधाकृष्णन ने जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर-2026 अभियान को गति देने के लिए रील्स एवं वीडियो के माध्यम से आमजन को जागरूक करने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रशासन का एक्सटेंशन पार्ट हैं। आम जनता में जागरूकता तो है, लेकिन अभी पूर्ण रूप से जागरूकता नहीं आई है। विशेष रूप से शहरी उदासीनता (अर्बन एपैथी) को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसआईआर-2026 में तेजी लाने को मेयर, पार्षदों व टैक्स कलेक्टरों के साथ डीसी की बैठक उन्हों...