बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जैनामोड फोरलेन चौराहे पर एलपी ट्रक के चपेट में आने से बहादुरपुर निवासी 63 वर्षीय चंडीचरण ठाकुर की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गया। घटना में मृतक के दमाद मनोज ठाकुर घायल हुए है। घटना रविवार की सुबह 6:30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी चंडीचरण ठाकुर अपने साढु के दमाद पिण्ड्राजोरा के चौरा गांव निवासी मनोज ठाकुर के बाईक जेएच 09वाई/5820 से बोकारो रेलवे स्टेशन जा रहे थे वही पिछे से तेज रफ्तार आ रही एलपी ट्रक जेएच 09ऐके 8753 अपने चपेट में ले लिया। हादसे में घटना स्थल पर बहादुरपुर निवासी चंडीचरण ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक चला रहे दमाद मनोज कुमार ठाकुर को भी चोटें आयी।घटना के विवरण घटना के बाद भारी मात्रा में जुटे स्थानीय लोगो की वजह से पू...