बोकारो, अगस्त 5 -- Bokaro News: लाइब्रेरी के जनक कहे जाने वाले पीएन पणिकर की जयंती के अवसर पर एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में एक महीने तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री पाणिकर के जन्मदिन को ध्यान में रखकर एमजीएम विद्यालय में पुस्तकालय के द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री पणिकर का जन्म केरल में हुआ और उन्होंने पुस्तकों के माध्यम से लोगों के बीच में साक्षरता आंदोलन को जन्म दिया। इसलिए इस दिवस को पठन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिससे लोग डिजिटल दुनिया से थोड़ा अलग हटकर किताबें पढ़ने और सीखने में भी रुचि रखें।

CBSE द्वारा समर्पित प्रतियोगिताएं सीबीएसई के द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिताओं को श्र...