बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमिटी की ओर से शनिवार को जनजागरण अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- सेस राशि बंद हो जाने से राज्य में चल रहे विकास योजनाएं प्रभावित होंगें : सांसदअभियान की शुरुआत अभियान की शुरुआत प्रखंड की मंजूरा और गर्री पंचायत से की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को विधेयक के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके विरोध में एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए। ग्रामीणों ने अभियान को समर्थन देते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार की रक्षा के लिए वे पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनिज संपद...