Bokaro News: एनएच-23 किनारे खड़े सूखे पेड़ बन रहे हादसों का कारण, कार्रवाई की मांग
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-23 पर चरगी घाटी से लेकर पेटरवार प्रखंड की अंतिम सीमा उत्तासारा तक सड़क किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ संभावित दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते इन पेड़ों को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बोकारो-रामगढ़ मार्ग का यह हिस्सा काफी व्यस्त माना जाता है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां, मालवाहक वाहन, बसें और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे वर्षों से खड़े कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं और तेज हवा या बारिश के दौरान उनके गिरने का खतरा बना रहता है। ऐसे में चलती गाड़ियों या राहगीरों पर पेड़ गिरने से जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती है。
सड़क किनारे के खतरनाक पेड़ वाहन चालकों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.