Bokaro News: एनएच-218 के निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: एनएच-218 के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बोकारो के उपायुक्त को पत्र लिखकर जिला स्तर पर जांच टीम गठित करने और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। देवाशीष मंडल के आवेदन के अनुसार, सीतानाला से चंदनकियारी के दुबे कट्टा मोड़ होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य करीब एक वर्ष से चल रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण में भी निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत की गई है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल आवेदन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.