Bokaro News: एनएचएम कर्मियों को ढाई माह से वेतन नहीं मिला, हर दिन कर रहे हैं इंतजार
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत जिले के सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को पिछले ढाई माह से वेतन नहीं मिला है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। डॉक्टर से लेकर नर्स और तकनीकी कर्मचारियों तक को हर दिन विभागीय अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। हालांकि, उन्हें लगातार एक-दो दिन में वेतन भुगतान होने का आश्वासन दिया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने से सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एनएचएम कर्मी प्रभावित हैं। इनमें चिकित्सक, नर्स, लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कर्मियों की संख्या सैकड़ों में है।
क्लर्क की पोस्टिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.