Bokaro News: एटीएम हैक कर अवैध निकासी करते बंगाल का आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर चार यूको बैंक के कर्मियों ने मंगलवार को एटीएम से अवैध निकासी करते एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास अवैध निकासी का बीस हजार रुपए भी मौजूद थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुन्दीबाग निवासी रघुनाथ दत्ता (24), पिता बबलू दत्ता के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है। 28 सितंबर को हुई घटना को लेकर सेक्टर चार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया था। उक्त जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित का एटीएम व डेविड कार्ड हैक कर देश के अलग अलग हिस्सों से अवैध निकासी कर रहा था, इस बीच बोकारो में बैंकर्मियो के सूझबूझ से पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.