बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एटीएम में डालने के लिए ले जाए जा रहे 21.40 लाख रुपये लूट लिए। वारदात दोपहर करीब 2.10 बजे बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर और बीएसएल के मनसा सिंह गेट के बीच हुई। जानकारी के मुताबिक हिटाची कंपनी के एटीएम में रुपये डालने के लिए उसके दो कर्मचारी शनिवार को सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 21.40 लाख रुपये निकालकर निकले थे। अपराधियों ने बाइक से जा रहे हिटाची को दोनों कर्मियों को धक्का देकर गिरा दिया और रुपये से भरा अटैची लेकर फरार हो गए। एक्सिस बैंक से निकाले थे 21.40 लाख रुपये यह भी पढ़ें- झारखंड के बोकारो में 21 लाख की लूट, बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात; ATM के लिए जा रही थी रकमबोकारो में दिनदहाड़े नकदी की लूट...