बोकारो, अक्टूबर 10 -- Bokaro News: एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) का 38वां दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन एवं वार्षिक आमसभा शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल की मेजबानी में टाउन हॉल स्थित शिबू सोरेन स्मृति सभागार में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 150 से अधिक आईसीएसई संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन रहे। सम्मेलन की थीम एजुकेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन रही। रिसोर्स पर्सन फादर डॉ. एसएम जॉन केनेडी, एसजे ने शिक्षा में बदलाव, नवाचार और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर सम्मेलन...