Bokaro News: एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में डांडिया संध्या
बोकारो, अक्टूबर 18 -- Bokaro News: एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भक्ति, संगीत और नृत्य से सजी भव्य डांडिया संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। एजी इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ. जकी आरफिन के नेतृत्व और प्राचार्य प्रो. निकोलस एस. के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गायक सुशांत श्रीवास्तव उर्फ कान्हा ने मधुर गीतों से समां बांधा। वहीं, मुख्य पुरुष नर्तक केविन और महिला नर्तकी राजनंदनी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। डांडिया की लय और ताल पर प्रतिभागियों ने जमकर उत्सव मनाया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Purnia News: जीडी गोयनका स्कूल पूर्णिया में डांडिया नाइट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.