बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: गोमिया। हिन्द मजदूर किसान यूनियन (संबद्ध-एनएफआइटीयू), झारखंड प्रदेश ने कार्यालय आदेश जारी कर अरुण कुमार यादव को गोमिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरुण कुमार यादव यूनियन के नियमों का पालन करते हुए मजदूरों के हित में कार्य करेंगे। नियुक्ति संबंधी आदेश हिन्द मजदूर किसान यूनियन के महासचिव, एनएफआइटीयू के राष्ट्रीय सचिव तथा कोल फेडरेशन के अध्यक्ष इंद्रदेव महतो द्वारा जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...