बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपनी स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक सात एचआईवी परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित कर 307 लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। ये शिविर शिखर पार्किंग प्लाजा, चिमनी पार्किंग और गरगा गेट के समीप जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के सहयोग से लगाए गए। हाल ही में गरगा गेट के पास आयोजित शिविर में ट्रक चालकों, हेल्परों और दैनिक मजदूरों को निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा दी गई। सभी शिविरों में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, उपचार, समय पर जांच और सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। यह भी पढ़ें- ईदगाह रोड पर स्वास्थ्य शिविर में 286 लोगों की हुई जांच ईएसएल स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवीश शर्मा ने कहा कि समुदाय का व...