बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के दनिया से टूटी झरना के बीच बोकारो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल के संपर्क पथ का गार्डवाल लगातार हो रही बारिश के कारण टूटकर गिर गया है।

संपर्क पथ का हुआ नुकसान वहीं संपर्क पथ भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल और संपर्क पथ की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था और करीब एक वर्ष पूर्व ही पुल बनकर तैयार हुआ है। वैसे योजना का शिलान्यास 16 अप्रैल 2021 को किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य एक वर्ष पहले पूरा हुआ है। एक वर्ष के भीतर ही दो तीन दिन की बारिश से संपर्क पथ का गार्डवाल ढह गया तथा सड़क क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात से ग्रामीणों में काफी...