Bokaro News: एक साल बाद भी सेविका चयन प्रक्रिया अधूरी
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: कथारा। बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में सेविका चयन के लिए ग्राम सभा हुए करीब एक साल होने को है, लेकिन अब तक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2025 के अक्तूबर में पंचायत सचिवालय में सेविका चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की गयी थी। इसमें कई आवेदकों ने आवेदन दिया था। इसके बावजूद सेविका का पद अब भी रिक्त है। सेविका के पद के रिक्त रहने से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रभावित हो रहा है। सेविका पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने भी संबंधित अधिकारियों से जल्द चयन प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ग्राम सभा के एक साल बाद भी सेविका चयन अधूरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.