बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि।चास अंचल कार्यालय में पिछले एक सप्ताह से झारभूमि पोर्टल के सुचारू रूप से काम नहीं करने से जमीन संबंधी कार्य कराने पहुंच रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पोर्टल के माध्यम से जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। इसके बाधित रहने से ऑनलाइन आवेदन, जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच सहित अन्य प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काम नहीं होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोक विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि जमीन संबंधी कार्य समय पर पूरा नहीं होने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पोर्टल की तकनीकी समस्या के कारण कर्मचारियों को भी काम...