बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: चास अंचल कार्यालय में झारभूमि पोर्टल की तकनीकी समस्या एक माह बाद भी दूर नहीं हो सकी है। पोर्टल के सुचारू रूप से काम नहीं करने के कारण जमीन से जुड़े ऑनलाइन कार्य प्रभावित हैं। खासकर राजस्व रसीद निर्गत करने, दाखिल-खारिज, लगान भुगतान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में लोगों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से आवेदकों को अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बताया जाता है कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण कई बार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीच में रुक जा रही है। वहीं, दस्तावेजों के सत्यापन में भी विलंब हो रहा है। बड़ी संख्या में आवेदन लंबित होने से जमीन मालिकों के साथ दस्तावेज लेखक और अन्य संबंधित लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि करीब एक माह से समस्या बनी हुई है...