बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: बोकारो। भारत की विविध लोकसंस्कृतियों, पारंपरिक वेशभूषाओं और लोककलाओं का अनूठा संगम माउंट सियोन स्कूल, सेक्टर 12 में देखने को मिला। विद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 'तरंग-2026' में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को एक मंच पर साकार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर छोटानागपुर जोन, झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों क...