बोकारो, नवम्बर 13 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।संथाल आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव को ऐतिहासिक एवं विश्वस्तरीय स्वरूप देने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने गोमिया के ललपनिया पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजन समिति और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने लुगुबाबा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्य पूजा स्थल पुनाय थान, चिल्ड्रेन पार्क, मुख्य कार्यक्रम स्थल, टेंट सिटी, हेलीपैड और विभिन्न पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। कहा कि लुगुबुरू महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संथाल ...