बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि।बेरमो कोयलांचल अंतर्गत जारंगडीह-कथारा मुख्य सड़क पर अपर बंगला के समीप मंगलवार को केबी कॉलेज बेरमो ड्यूटी जाने के क्रम में लगभग 45 वर्षीय शिवचंद्र झा ऊर्फ पिंकू झा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आनन फानन में घायल को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केबी कॉलेज बेरमो के चतुर्थ वर्गीयकर्मी शिवचंद्र झा ऊर्फ पिंकू झा अपने जारंगडीह स्थित चीफ क्वार्टर से पैदल ड्यूटी जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। संभवतः अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। वैसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Adityap...