बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनधि। चंद्रपुरा के निमियामोड़ मुख्य बाजार में पेयजल की किल्लत बनी रहती है। यहां पर डीवीसी द्वारा नीम पेड़ के नीचे चाय दुकान के पास वर्षो पूर्व एक नल का प्वाइंट दिया गया है जिससे सभी कोई पानी लेते हैं। चंद्रपुरा बाजार क्षेत्र व आसपास रहने वाले इसी नल का उपयोग करते हैं। उनके लिए पानी का कोई दूसरा उपाय यहां पर नहीं है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले यह नल 24 घंटे पानी देता था पर डीवीसी प्रबंधन ने इस नल की सेवा शाम छह बजे के बाद बंद कर दी है। जिसके कारण लोगों को परेशानी होने लगी है। स्थानीय प्रबंधन से कई बार गुहार लगाई गई पर मगर कोई सफलता नहीं मिली। राज्य सरकार द्वारा बाजार क्षेत्र में जो चापाकल लगाए गए थे उसकी भी दशा अच्छी नहीं है। पानी के लिए शाम के बाद लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।

हिंद...