बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के तहत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायतों के मतदाताओं को त्रुटि निवारण के लिए पेटरवार के तीन स्थानों पर सेंटर का निर्माण कर मतदाताओं का त्रुटि निवारण किया जा रहा है। त्रुटि निवारण को लेकर पेटरवार के विभिन्न सेंटरों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम ने पेटरवार के विभिन्न सेंट्रो का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि त्रुटि निवारण के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं हो, इस बात का ध्यान रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...