बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। एआरएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रामलखन यादव, प्राचार्य विश्वजीत पाल, उपप्राचार्य सुमनकांत ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक नृत्य, गीत व लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। राधा और श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। निदेशक ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा यह पर्व हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मिथिला अकादमी स्कूल में हर्षोल्लास से मना कृष्ण जन्मोत्सव प...