बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एआरएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र परिषद का शपथ ग्रहण व अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने व विद्यालय की गरिमा व अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर नमन कुमार को हेड बॉय और खुशी खातून को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। अभिषेक कुमार को डिप्टी हेड बॉय व खुशी कुमारी को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। वहीं, अभिजीत कुमार व श्रेया कुमारी को स्पोर्ट्स कैप्टन , विवेक कुमार को कल्चरल सेक्रेटरी (ब्वाय) और अनुष्का कुमारी को कल्चरल सेक्रेटरी (गर्ल) की जिम्मेदारी सौंपी गई। निदेशक राम लखन यादव ने कहा छात्र परिषद का पद सम्मान के साथ एक ब...