Bokaro News: एंटी क्राइम जांच अभियान चला
बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: दामोदा। जिला प्रशासन के निर्देश पर दुग्दा थाना क्षेत्र के टी मोड़ में शनिवार को एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुग्दा थाना, चंद्रपुरा थाना एवं बोकारो झरिया ओपी की संयुक्त पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की डिक्की खुलवाकर तलाशी ली गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक कागजातों की भी जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। इस संयुक्त जांच अभियान में दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार व बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Siwan News दोपहिया व चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.