Bokaro News: ऊपरघाट में बारिश से गिरा घर, परिजन चिंतित
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: नावाडीह। प्रखंड में निरंतर हो रही बारिश के कारण ऊपरघाट के बरई पंचायत निवासी जगदेव प्रसाद पीड़ित परिवार का पुराना घर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी या चोट नहीं लगी। पीड़ित परिजन के घर युवा आजसू सह पूर्व नावाडीह संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने पहुंच जायजा लिया। पीड़ित परिजन जगदेव प्रसाद ने कहा कि उम्र ढलने की ओर है परंतु सरकार का न ही प्रधानमंत्री आवास मिल पाया न ही मुख्यमंत्री का अबुआ आवास मिला। जानकारी मिली कि इस बार पुतोहू गुड़िया देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में है। ऐसे में बीडीओ से आग्रह होगा कि जब तक आवास नहीं मिल जाता अगर संभव हो तो एक गाय शेड ही उपलब्ध करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.