Bokaro News: ऊपरघाट के गोनियाटो-तुरीडीह में मां मनसा पूजा
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: स्थानीय प्रखंड स्थित ऊपरघाट क्षेत्र के गोनियाटो-तुरीडीह में मां मनसा की पूजा शनिवार को धूमधाम से की गई। पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू एवं आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो पंडाल में पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया। मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, पूजा समिति के अध्यक्ष सहदेव तुरी, सचिव राजेश तुरी, कोषाध्यक्ष दामोदर महतो व पुजारी नीलकंठ तुरी सहित बालगोविंद महतो, कपिल तुरी, दिनेश कुमार व जितेंद्र महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे। पूजा समिति ने बताया कि मां मनसा पूजा ऊपरघाट में परंपरागत रूप से हर वर्ष मनाई जाती है। मान्यता है कि मां मनसा की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.