बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मतदान केंद्र संख्या-235, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कातरबेड़ा की बीएलओ उर्मिला देवी को मंगलवार को 'बीएलओ ऑफ द डे' सम्मान से नवाजा गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा के निर्देश पर आयोजित सम्मान समारोह में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उर्मिला देवी आदिवासी बहुल चरगी पंचायत के बूथ संख्या-235 पर कार्यरत हैं और उन्होंने एसआईआर-2026 अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पूर्व म...