बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई में बुधवार को मुखिया विजय कुमार रवि की अध्यक्षता में बैठक की गई। संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार गोस्वामी ने किया। मुखिया ने कहा शिक्षक-अभिभावक बैठक का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करके बच्चे का सर्वांगीण विकास करना है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कमियों और खूबियों की पहचान करना है। पंसस पति कालेश्वर रविदास, उपमुखिया जागेश्वर महतो, सहायक अध्यापक गावस्कर, विप्रस उपाध्यक्ष भोला प्रसाद अग्रवाल, सदस्य हिना देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, युवा समाजसेवी रामप्रवेश महतो, प्रेमचंद महतो, मिंटू सिंह, सुनीता देवी, अभिभावक अनीता देवी, पार्वती देवी, मीना देवी, मनोज...