बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार ने उपायुक्त को पत्र देकर दुग्धा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्धारित समय पर नहीं खुलने और स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त को दिए पत्र में कहा गया है कि स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही है कि उप स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर नियमित रूप से नहीं खुलता। केंद्र खुलने के बाद भी पदस्थापित चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी समय पर उपस्थित नहीं रहते तथा कई कर्मचारी विलंब से पहुंचते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। पत्र में कहा गया है क...