Bokaro News: उपायुक्त ने योजनाओं व लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए निर्देश
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, अभियानों और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सुरक्षित कुआं-सुरक्षित वन्यजीव अभियान के तहत बिना मुंडेर वाले कुओं की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने सभी प्रखंडों से प्राप्त आंकड़ों का समेकित प्रतिवेदन तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा में आठ पैक्स में धान उठाव लंबित पाया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पैक्स और मिलरों से समन्वय कर 24 घंटे के भीतर शेष धान का उठाव पूरा कराने व अनुपालन प्रतिवेदन देने को कहा। यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.