बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलजमाव, जल निकासी, साफ-सफाई, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए बीएसएल नगर सेवा प्रशासन के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित व स्थायी समाधान का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-12ए के जर्जर पानी टंकियों वाले आवासीय ब्लॉकों की स्थिति देखी गई। नगर सेवा प्रशासन के सीजीएम चीफ कुंदन कुमार ने बताया कि ऐसे 42 ब्लॉकों को चिह्नित किया गया है, जहां पानी की टंकियों और सीढ़ियों पर अत्यधिक दबाव है। जर्जर बड़ी टंकियों को हटाकर प्रत्येक फ्लोर के लिए कम क्षमता वाली अलग-अलग टंकियां छत के विभिन्न हिस्सों में लगाने की व्यवस्था की जा रही है। डीसी ने यह क...