Bokaro News: ईडीसीएल बीटीपीएस द्वारा परियोजना प्रधान का स्वागत
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बेरमो। डीवीसी ईडीसीएल बोकारो थर्मल इकाई प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को डीवीसी बोकारो थर्मल के नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव का स्वागत सम्मान किया। ईडीसीएल के अध्यक्ष वरीय प्रबंधक (सीएसआर) मनीष चौधरी ने शाल ओढ़ा कर तथा सचिव रमेश कुमार व संपर्क अधिकारी वरीय प्रबंधक सचिन बोदालकर ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। परियोजना प्रधान ने धन्यवाद उपरांत ईडीसीएल सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपलोग परियोजना के सफल संचालन में सहयोग करें और डीवीसी प्रबंधन हर संभव समस्या समाधान के लिए तत्पर रहेगा। संयुक्त सचिव राहुल कश्यप, सुधीर हेमब्रोम, रामलाल पासवान, अमृत कच्छप, टीकू गुभन, ललन प्रसाद, विनय कुमार, रवि चक्रवर्ती आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.