बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो वरीय संवाददाता। सियालजोरी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड प्लांट में कार्य के दौरान दो मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी है। सोहन महतो के परिवार को 60 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति बनी है। वहीं, जहरीली गैस रिसाव की घटना में जान गंवाने वाले समीर अंसारी के परिजनों को कुल 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दोनों मामलों में वार्ता के बाद हुए समझौते से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। सोहन महतो के मामले में जेएलकेएम परिवार की पहल पर कंपनी प्रबंधन के साथ करीब 24 घंटे तक वार्ता चली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कंपनी प्रमुख पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा-साधु शरण वार्ता का नेतृत्व संगठन की नेत्री पूजा महतो, सुनीता महतो...