Bokaro News: ईएसएल वेदांता के दिवंगत ठेका मजदूर के परिजनों को मिलेगी 9.03 लाख की सहायता
बोकारो, नवम्बर 22 -- Bokaro News: ईएसएल वेदांता कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूर शक्तिपद महतो के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों को कुल 9,03,968 रुपये की आर्थिक सहायता और मुआवजा देने पर कंपनी प्रबंधन के साथ सहमति बनी है। पुपुनकी गांव निवासी शक्तिपद महतो की गुरुवार रात ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घटना के बाद उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने अलकुशा के समीप इलेक्ट्रोस्टील रोड जाम कर दिया था। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। वार्ता में कंपनी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये और 8,73,968 रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। साथ ही अन्य देय लाभों से संबंधित दस्तावेज भी लिखित रूप में परिजनों को सौंपे गए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दुर्गा महतो, असंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.