बोकारो, नवम्बर 23 -- Bokaro News: बीएसएल में मैनपावर रेशनलाइजेशन के नाम पर ठेका श्रमिकों की छंटनी रोकने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय उद्योग मजदूर संघ के महामंत्री कुमार अमित ने दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपकर बोकारो की समस्याओं से अवगत कराया। कुमार अमित ने कहा कि छंटनी से हजारों श्रमिक परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। ज्ञापन में वेतन पुनरीक्षण एरियर भुगतान, बोकारो जनरल अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने, बोकारो एयरपोर्ट से नागरिक उड़ान शुरू करने, ठेका श्रमिकों के लिए ईएसआईसी अस्पताल, विस्थापितों एवं मृत आश्रितों की नियुक्ति तथा बीएसएल के आधुनिकीकरण में तेजी लाने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन द...