बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर्स डे के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्ता मुख्य अतिथि तथा अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीश सेनगुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण, महाप्रबंधक सुशांत शिशिर और महाप्रबंधक डीएस करारिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को देश में अभियंता दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान अभियंता और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक में जन्मे विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत के निर्माण में महत्व...